फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Repair of boundary wall started, cleaning is going on

Shravasti News: शुरू हुई चारदीवारी की मरम्मत, हो रही सफाई

Thu, 25 Dec 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 25 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Repair of boundary wall started, cleaning is going on
तिलकपुर पीएचसी की टूटी चारदीवारी दुरुस्त करते मजदूर। - संवाद
वीरपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही सफाई ही कराई जाती है। इस पर अमर उजाला में मंगलवार को पड़ताल कर साहब, बीमार पीएचसी का करो उपचार... शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। खबर का संज्ञान लेकर बुधवार को पीएचसी में टूटी चारदीवारी की मरम्मत व सफाई का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इकौना सीएचसी क्षेत्र स्थित तिलकपुर पीएचसी की बदहाली से मरीज भी यहां आने से कतराते हैं। न तो परिसर की सफाई कराई जाती है और न मरम्मत ही कराई जाती है। यहां तैनात चिकित्सक डॉ. इंद्रपाल ने बताया कि टूटी चारदीवारी व नल की मरम्मत के लिए कई बार लिखा-पढ़ी की गई। फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


गंदगी से विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। पीएचसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती न होने से न तो परिसर के बाहर साफ-सफाई हो पाती है और न ही अस्पताल के अंदर ही ठीक ढंग से सफाई हो पाती है। परिसर में लगे नल की मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed