{"_id":"6ad3b50c2bb2b5239a07f7b0","slug":"remove-the-storeroom-located-next-to-the-labour-room-cmo-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123886-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर रूम के बगल से हटाएं भंडार कक्ष : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर रूम के बगल से हटाएं भंडार कक्ष : सीएमओ
Sat, 17 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने शुक्रवार को भंगहा सीएचसी का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष के बगल में स्टोर रूम बना देख उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रसूताओं में संक्रमण का खतरा हो सकता है।
सीएमओ ने ओपीडी, लेबर रूम, पीएनसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष और अभिलेखों की जांच की। पीएनसी वार्ड में भर्ती मोनिका व ननका देवी को नवजात की देखभाल और पोषण की जानकारी दी। उन्होंने छह माह तक केवल स्तनपान कराने और प्रसव के बाद 24 घंटे अस्पताल में रखने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित मिले आबिद हुसैन व संजय वर्मा का वेतन वास्तविक उपस्थिति के आधार पर देने को कहा।