फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Remembering Chacha Nehru on Children's Day

Shravasti News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

Sat, 15 Nov 2025 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Remembering Chacha Nehru on Children's Day
कैंपस मार्टियस विद्यालय में चाचा नेहरू को नमन करती ​शि​क्षिका। - फोटो : कैंपस मार्टियस विद्यालय में चाचा नेहरू को नमन करती ​शि​क्षिका।
श्रावस्ती। देश के पहले प्रधानमंत्री का जन्मदिन शुक्रवार को विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कटरा प्रतिनिधि के अनुसार जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य रामबिहारी बाजपेयी की अध्यक्षता में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। इसके बाद चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसी क्रम में कैंपस मार्टियस एकेडमी इकौना में निदेशक हरीश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि बच्चों को प्रेम, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गिलौला प्रतिनिधि के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गिलौला में बालिकाओं ने बाल मेला लगाया। इसमें विभिन्न खाद्य सामग्रियों की दुकान लगाई। विद्यालय में स्वच्छ भारत विषय पर पोस्टर व एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद छात्राओं ने ऊंची कूद, लंबी कूद व कबड्डी में प्रतिभाग किया। बीईओ फूलचंद मौर्य ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया। इस मौके पर वार्डन ममता तिवारी, प्रियंका जायसवाल, नीलम, शर्मिला, सियाराम अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed