फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Relief from suffering is possible by knowing the four truths: Bhanwarananda

चार सत्य जानने से संभव है दुख का निवारण : भंवरानंद

Thu, 08 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Relief from suffering is possible by knowing the four truths: Bhanwarananda
गंध कुटी में बुधवार को प्रार्थना करते भूटान के अनुयायी। - संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को भूटान से आए 60 अनुयायियों से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंध कुटी पर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि अध्यात्म हमें जानकारी देता है कि संसार में हर वस्तु परिवर्तनशील है। जीवन में सुख-दुख, भूख-प्यास व हंसना-रोना, सब परिस्थिति पर निर्भर करता है। दुख की अवस्था बीतती है और सुख आता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुख का निवारण चार सत्य को जान लेने से संभव हो जाता है। संसार में दुख है, इस दुख का कारण है, दुख का कारण दूर करने से दुख दूर किया जा सकता है। बताया कि मध्यम मार्ग पर आचरण करने से दुख दूर होता हैं। मध्यम या माध्यमिक मार्ग ही बौद्ध दर्शन की दूसरी शिक्षा है। बौद्ध दर्शन सम्यक आचरण पर बल देता है, जिसके आठ अंग सम्यक ज्ञान, सम्यक विचार, सम्यक आचरण, सम्यक समाधि आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के बाद अनुयायियों ने बौद्ध तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed