फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Registration is now necessary on the portal to sell paddy

धान बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अब जरूरी

Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Registration is now necessary on the portal to sell paddy
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार से सभी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। किसान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक क्रय केंद्र पर जाकर अपनी उपज बेच सकेंगे। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार लघु व सीमांत कृषकों के लिए आरक्षित होगा। जहां सीमांत कृषक अधिकतम एक हैक्टेयर तक व लघु कृषक अधिकतम 2 हैक्टेयर तक का धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित धान खरीद की तैयारी बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कही। डीएम ने कहाकि धान खरीद का कार्य 15 अक्टूबर से शुरू होना है। ऐसे में सभी धान क्रय केन्द्रों के प्रभारी सभी तैयारियां पूरी कर लें। पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 नवम्बर से शुरू होनी थी, लेकिन किसानों की सुविधा एवं शीघ्र उत्पादित होने वाली धान की प्रजातियों को देखते हुए शासन स्तर से 15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति कुंतल है। जबकि ग्रेड ए के लिए 1888 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के तहत जिले में धान खरीद 15 अक्तूबर से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी तक चलेगी। सामान्यत: धान क्रय केन्द्र सुबह 9 बजे से सांय 5 तक खुले रहेगें।
विज्ञापन

कृषकों को सुविधा के लिए रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केन्द्र खुले रहेंगे। जिले में धान की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह पंजीकरण किसी भी जनसुविधा केन्द्र अथवा साईवर कैफे या स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर किया जा सकता है। इस वर्ष ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। जिसके लिए किसान पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराये। इससे एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी को भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके। पंजीकरण के लिए कम्प्यूटराईज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। किसान धान बिक्री के लिए सीबीएस युक्त बैंक खाते का ही विवरण दें। बैंक खाता व आईएफएससी कोड भरने में विशेष सतर्कता बरतें। केन्द्र पर धान की उतराई, छनाई एवं सफाई के मद में कृषकों को 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से श्रमिकों को भुगतान किया जायेगा। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सीमांत व लघु कृषक का धान बेचने के लिए आरक्षित रहेंगे। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed