फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rebels defeated BJP in both bodies

Shravasti News: दोनों निकायों में बागियों ने भाजपा को हराया

Sat, 13 May 2023 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 13 May 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Rebels defeated BJP in both bodies
इकौना में बागी का निष्कासन तो भिनगा में कमजोर प्रत्याशी बना हार का कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। नगर सरकार गठन में भाजपा का पत्ता जिले में पूरी तरह से साफ हो गया। दोनों निकायों में गैर भाजपाइयों का कब्जा हो गया। इसका कारण इकौना में बागी पूर्व अध्यक्ष का चुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासन तो भिनगा में कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारना बताया गया।
जिले में केवल दो ही नगर निकाय हैं। भिनगा नगर पालिका परिषद है तो इकौना नगर पंचायत। विगत चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है। इन दोनों निकायों में भले ही इससे पूर्व किसी अन्य दल का कब्जा रहा हो लेकिन मूल रूप से यह भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। भाजपा जैसे-जैसे सत्ता में मजबूत होती गई, वैसे-वैसे यहां के संगठन में आंतरिक कलह व नेतृत्व क्षमता में कमी देखने को मिली। आंतरिक कलह ऐसा कि खुले मंच पर ही भाजपा के पदाधिकारी कई मौकों पर तनावपूर्ण स्थिति में आ गए। इसका नतीजा निकाय चुनाव में साफ देखने को मिला।
विज्ञापन

इकौना में भाजपा ने पहले पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू की पत्नी रेनू गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। इसी के बाद भाजपा खेमे के ही लोगों ने उनके पत्नी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करा दिया। इसके बाद भाजपा ने दूसरी सूची में शांती कंठ्रा को अपना प्रत्याशी बनाया। इसी बीच जितेंद्र गुप्ता को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। चुनाव के दौरान निष्कासित होते ही वह कांग्रेस प्रत्याशी गजाला के साथ हो गए। ऐसे में जहां कभी भी इकौना नगर पंचायत में कांग्रेस का सभासद भी न बन पाया। वहां गजाला चेयरमैन पद के लिए विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा नगर पालिका की स्थिति इससे हट कर थी। यहां भी पूर्व अध्यक्ष अजय आर्य टिकट न मिलने के कारण बागी हो गए। तो भाजपा ने सबसे कमजोर प्रत्याशी के रूप में राकेश गुप्ता को मैदान में उतारा। टिकट मिलने के साथ ही उनके बारे में नगर में यह चर्चा थी कि वह दूसरे व तीसरे नंबर पर रहेंगे। यही चुनावी वातावरण उनके हार का कारण बना। यही नहीं जिले के दोनों निकायों से भाजपा का सफाया का कारण जिले के पार्टी नेतृत्व की क्षमता पर भी प्रश्नचिन्ह उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed