{"_id":"6069f4858ebc3ec79c6af75c","slug":"rebelled-bjp-mla-s-son-got-nomination-done-srawasti-news-lko572688281","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी हुआ भाजपा विधायक पुत्र, कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी हुआ भाजपा विधायक पुत्र, कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में माननीयों के पुत्र भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। पार्टी से समर्थन मांग रहे भाजपा विधायक पुत्र ने बागी तेवर दिखाते हुए रविवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक पुत्र के बागी तेवर को देख जिले में चर्चाओं का बाजार अचानक गर्म हो गया है।
श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामफेरन पांडे की पत्नी मिथिलेश पांडे दो बार से क्षेत्र पंचायत सदस्य होने के साथ ही इकौना की ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हैं। अब भाजपा विधायक अपने पुत्र अवधेश कुमार पांडे को भी राजनीति में लाना चाहते हैं। जिनकी सलाह के बाद उनके पुत्र अवधेश कुमार पांडे जिला पंचायत के वार्ड संख्या 19 में लोगों से मिलकर अपना समर्थन जुटा रहे थे।
वहीं पिता-पुत्र विगत कई दिनों से जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक भाजपा के समर्थित प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने के लिए प्रयासरत थे। लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें मना कर दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद सामान्य होने के कारण अध्यक्ष पद के लालच में भाजपा विधायक के पुत्र बागी हो गए। जिन्होंने वार्ड नंबर 19 से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा विधायक पुत्र के बागी तेवर को देख जिले में चर्चाओं का बाजार अचानक गर्म हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का पुत्र भी उतरा मैदान में
जमुनहा में ब्लॉक प्रमुख का पद अनारक्षित है। ऐसे में इस पद पर आसीन होने के लिए बहराइच सदर की विधायक व पूर्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी अनुपमा जायसवाल के पुत्र शिवम जायसवाल ने जमुनहा के वार्ड नंबर नौ कथरामाफी, वार्ड नंबर 11 वीरपुर लौकिहा व वार्ड नंबर एक गजोबरी भरथा से नामांकन कराया है।