फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Reap the benefits by cultivating dragon fruit

ड्रैगन फ्रूट की खेती कर उठाएं लाभ

Sat, 22 Feb 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Reap the benefits by cultivating dragon fruit
श्रावस्ती। सिरसिया के बालापुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूह की ओर से ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। इसके साथ ही मुर्गी पालन भी कराया जा रहा है। इसका शनिवार को डीएम व सीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने लोगों को इस खेती से जुड़ कर फायदा उठाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

सिरसिया के ग्राम बालापुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से तुलसी स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया था। समूह में शामिल सदस्यों की ओर से मुर्गी पालन सहित ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। इसका जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी यशु रुस्तगी मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय के साथ बालापुर पहुंची। जहां उन्होंने इसका स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वह पूरे मनोयोग से कार्य करके अपने समूह को और आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

साथ ही लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ड्रैगन फ्रूट की खेती निश्चित ही लाभदायक है। जरूरत इस बात की है कि लोगों को इस खेती के प्रति जागरूक किया जाए। इसके साथ ही उन्हें खेती की विधि भी बताई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस खेती को करके और लोगों को जोड़ें। जिले के अन्य किसान भी इससे जुड़कर फायदा उठाएं ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इस दौरान समूह की अध्यक्ष चंद्रकला, डीसी एनआरएलएम भरत मिश्रा, प्रबंधक अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed