फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti's reduced water level, danger of erosion

राप्ती का घटा जलस्तर, कटान का खतरा

Mon, 19 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rapti's reduced water level, danger of erosion
राप्ती का घटा जलस्तर, कटान की बढ़ी संभावना
विज्ञापन

नदी के तटीय इलाकों पर रहने वाले ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत, खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो - 09
श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर विगत एक सप्ताह से घट बढ़ रहा है। दो दिन पूर्व राप्ती नदी अपने खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन सोमवार को राप्ती का जलस्तर सामान्य हो गया। इसी के साथ ही राप्ती के तटीय इलाकों में कटान तेज हो गई। कई स्थानों पर गांव कट रहे हैं तो कहीं खेत।
राप्ती नदी में पहाड़ों पर होने वाली बरसात का पानी आ जाने के कारण जलस्तर विगत एक सप्ताह से घट बढ़ रहा है। शनिवार को तो राप्ती का जलस्तर अपने खतरे के निशान 127.70 मीटर से बढ़ कर 128.40 मीटर पर पहुंच गया था। खतरे के निशान से यह मापक लगभग 63 सेंटीमीटर ऊपर था। जिसके चलते बाढ़ का पानी घरों में भी घुस गया था।
विज्ञापन

सोमवार राप्ती नदी का जलस्तर घट कर 127.40 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से करीब 30 सेंटीमीटर नीचे है। इससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा तो टल गया। लेकिन कटान के कारण ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई है। यहां लक्ष्मनपुर कोठी, डेहरिया, मोहम्मदपुर, धर्मनगर, गाजोबारी, मोहनपुर, टेपरा, अशरफ नगर, लक्ष्मनपुर सेमरहनीय, शिकारी, सर्रा, पोंदला, पोंदली, वीरपुर सहित अन्य गांवों में कटान हो रही है। जबकि जमुनहा व हरिहरपुररानी क्षेत्र में लगभग सौ हेक्टेअर से अधिक जमीन व फसल कटान की जद में आ गई है। जिसके चलते ग्रामीणों की समस्या अब बाढ़ से ज्यादा भयावह हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स में-
नदी के घटते-बढ़ते जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही। सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों एवं चौकी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी नोडल अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी भी अपने क्षेत्रों में निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये गये है।

-टीके शिबु, जिलाधिकारी
बाक्स में-
खेतों को मिला पानी तो शुरू हुई रोपाई
जमुनहा व हरिहरपुररानी विकास खंड क्षेत्र के कुछ गांवों में भले ही बाढ़ के कारण किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो। लेकिन नदी तट से दूरी पर बसे गांवों में इस बरसात से किसानों को फायदा ही फायदा है। बरसात समाप्त हो जाने के बाद भी खेतों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते किसान अब रोपाई का काम प्रारंभ कर चुके है। यहां तक कि कुछ इलाकों में रोपाई का कार्य पूरा हो चुका है। जिससे किसानों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed