फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti crossed the red mark due to rain in Nepal

नेपाल में लगातार बरसात से राप्ती नदी ने किया लाल निशान पार

Sun, 21 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Rapti crossed the red mark due to rain in Nepal
अशरफ नगर में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नेपाल में हुई तेज बरसात के कारण राप्ती का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया। रविवार सुबह राप्ती का जलस्तर 128.38 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 68 सेंटीमीटर ऊपर है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। रास्ते में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

कई गांवों में पुलिस को बचाव अभियान चलाना पड़ा। वहीं कई गांव के लोगों ने आवागमन के लिए नाव का इस्तेमाल किया। कुछ मार्गों पर हो रही कटान को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद करा दिया। दोपहर बाद जमुनहा व हरिहरपुररानी क्षेत्र में स्थिति सामान्य हुई तो इकौना की तरफ बहाव तेज हो गया।
विज्ञापन

नेपाल में लगातार हो रही बरसात से राप्ती का जलस्तर भी बढ़ने लगा। इसके चलते शनिवार देर रात से ही नदी जमुनहा क्षेत्र में तबाही मचाने लगी थी। सुबह होते होते राप्ती बैराज पर नदी का जल स्तर 128.38 मीटर पर पहुंच गया। यहां राप्ती के खतरे का निशान 127.70 मीटर पर है। लाल निशान से लगभग 70 सेंटीमीटर पानी ऊपर होने के कारण सर्रा सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसके चलते ककरदरी घाट पर आसपास के ग्रामीणों ने नाव से आवागमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्हीपुर भिनगा मार्ग में मधवापुर के आगे की सड़क पर करीब दो फिट पानी बहने के कारण यह मार्ग बाधित हो गया। इसी प्रकार हरिहरपुरर, बहोरवा, पिपरहवा, सर्रा उत्तमापुर, चहलवा, भौंसांव , जिगरिया, वीरपुर लौकिहा, अश्यारफ नगर, नरैनापुर व उत्तमापुर सहित कई गांवों में पानी घुस गया। यही नहीं यह गांव टापू बन गए हैं, इसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ी।
बैराज के तावे से शुरू हुआ रिसाव
सरयू नहर छह के बैराज के तावे के बगल में लगे रबड़ में पानी का रिसाव रविवार को शुरू हो गया। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने इस रिसाव को रोकने के लिए बोरियों में बालू भर कर तावे के बगल में डाला। इसी के बाद रिसाव में कमी आई।
बैरिकेडिंग लगाकर रोका आवागमन
तिलकपुर मोड़ से मल्हीपुर जाने वाले मार्ग पर राप्ती का पानी आ गया। इसके चलते इस संपर्क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। तिलकपुर परसाडेहरिया तटबंध का निर्माण पूरा न होने के कारण इसके गैप से राप्ती का पानी इस सड़क को प्रभावित करता है। साथ ही उसके पानी का फैलाव तेज बहाव के कारण भिनगा तक हो जाता है। सड़क पर तेज बहाव होने के कारण पुलिस ने दोनों ओर का रास्ता बैरिकेडिंग लगा कर ब्लॉक कर दिया।
अशरफ नगर में राप्ती कर रही कटान
भिनगा तहसील के ग्राम अशरफ नगर में राप्ती ने कटान शुरू कर दी है। कटान को देखते हुए लोग अपने पक्के मकान को तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहे हैं। रविवार को ऐसे ही राप्ती ने देखते ही देखते एक घर को जमीदोज कर दिया।
मल्हीपुर भिनगा मार्ग अवरुद्ध
भंगहा मल्हीपुर रोड पर मटखनवा के पास पानी आ जाने से मल्हीपुर भिनगा मार्ग अवरुद्ध हो गया। यहां लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एएसपी बीसी दुबे ने स्वयं कैंप करके लोगों को वहां से निकाला। वहीं सर्रा गांव में पानी लगभग तीन से चार फिट भर जाने के कारण पुलिस को यहां रेस्क्यू करके ग्रामीणों को बाहर निकाला। पुलिस ने लोगों के घरों के पिलर पर रस्सी बांध कर उन्हें बाहर निकाला।
आठ बजे के बाद घटने लगा जलस्तर
राप्ती का जलस्तर रविवार सुबह आठ बजे घटना शुरू हो गया। सुबह आठ बजे राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 128.38 मीटर व बहाव 68168 क्यूसेक था। नौ बजे राप्ती का जलस्तर 128.36 मीटर रह गया। बहाव भी 67461 क्यूसेक हो गया। दस बजे जलस्तर 128.32 मीटर पर पहुंचा तो बहाव 65519 क्यूसेक हो गया। 11 बजे तक जलस्तर 128.30 मीटर व बहाव 64459 क्यूसेक हो गया। 12 बजे जलस्तर 128.26 मीटर तो बहाव 62340 क्यूसेक हुआ। दोपहर एक बजे जलस्तर 128.16 मीटर तो बहाव 57042 क्यूसेक तथा दो बजे जलस्तर 128.10 मीटर तो बहाव 54746 क्यूसेक हो गया। दोपहर बाद तक राप्ती खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।
अधिकारियों ने किया दौरान
जमुनहा क्षेत्र में बाढ़ की सूचना के बाद एसपी अनूप सिंह ने मल्हीपुर भिनगा मार्ग के मधवाघाट पुल सहित बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करके बाढ़ आपदा में सहयोग के लिए लगे पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने व उनका नंबर आम लोगों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आम लोग पुलिस की मदद ले सकें। वहीं इस दौरान एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी ने लगभग सभी बाढ़ प्रभावित गांव व सड़कों का दौरा किया। इस दौरान एडीएम योगानंद ने बाढ़ में लगे सभी अधिकारियों को अपनी बाढ़ चौकी पर पहुंचने व निरंतर नदी की स्थिति का आकलन करने को कहा।
राप्ती नेपाल से निकलती है। नेपाल में अचानक बरसात के कारण राप्ती बेसिन का पानी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर हो गया था। इसके चलते भारतीय क्षेत्र श्रावस्ती में बैराज जहां राप्ती नदी जिले में प्रवेश करती है, वहां पानी खतरे के निशान से लगभग सत्तर सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। अब राप्ती का जलस्तर लगातार घट रहा है।

- अजय कुमार अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड छह
राप्ती का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। जिसके चलते कुछ मार्ग व गांव में भी पानी आ गया है। इस दौरान सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी अपनी चौकी पर तैनात रहें। जिन गांव में ज्यादा पानी भरा है वहां के ग्रामीणों को सुरक्षित बाढ़ चौकी पर पहुंचाएं। - योगानंद पांडे एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed