फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   rangotsav

आपसी भेदभाव मिटाने का संदेश देता है होली मिलन .....

Sun, 15 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
rangotsav
श्रावस्ती। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का होली मिलन समारोह रविवार को संघ कार्यालय भिनगा में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रचारक ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

समारोह में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि रंगोत्सव अनेकता में एकता का प्रतीक है। जो लोगों को सारे गिले शिकवे व छोटे बड़े का भेद भुलाकर एक साथ रहने का संदेश देता है। हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। इसका धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक विशेषता भी है। होली मौसम परिवर्तन व नए संवत्सर के आगमन का संदेश भी देता है।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि हमारी सभ्यता वसुधैव कुटुंबकम की रही है। हममें न कोई छोटा है और न कोई बड़ा। सभी मानव जाति एक समान है। होली मिलन समारोह हमें आपसी भेदभाव मिटा कर एक दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। कार्यक्रम में श्रवण कुमार द्विवेदी, प्रवीण कुमार, दिवाकर पांडे, दिनेश पांडे, ओम प्रकाश द्विवेदी, जितेंद्र गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed