फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rally made aware not to smoke

रैली निकाल धूम्रपान नहीं करने के लिए किया जागरूक

Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rally made aware not to smoke
तंबाकू निषेध पर इकौना के जगतजीत इंटर कालेज में जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। सोशल वर्क सप्ताह के तहत शुक्रवार को इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया व जागरूकता रैली निकाली। इसे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल कैडेट नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीएचसी पहुंचे, इसके बाद विद्यालय में इसका समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहा कि नशा भले ही शान और लत के लिए किया जाता हो, लेकिन यह जिंदगी की बेवक्त आने वाली शाम का भी मुख्य कारण है। जो कब जीवन में अंधेरा कर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आप इसका मजा भले ही दिनभर के कुछ पलों के लिए लेते हैं। लेकिन यह मजा कब आपके लिए जिंदगी भर की सजा बन जाए, इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। पिछले कुछ सालों में भारत के साथ ही पूरे विश्व भर में धूम्रपान करने और उससे पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

इस गंभीर लत ने कई लोगों को मौत का ग्रास तक बना दिया। इनके गंभीर परिणामों को देखते हुए धूम्रपान के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई संस्थाएं भी आगे आई हैं। तंबाकू और धूम्रपान के दुष्परिणामों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा। जिसके बाद हर साल 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। तभी से 31 मई को प्रतिवर्ष विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में इसे मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने लोगों से नशा का सेवन न करने का संकल्प लेते हुए उनसे हस्ताक्षर भी कराया। इस मौके पर 51 यूपी एनसीसी प्रक्षिशक शैलेन्द्र वर्मा, एनसीसी कैडेट पूजा राठौर, मनीषा, पुष्पा, अंजू, शशीकांत, आदर्श शुक्ला, खालिद खान, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed