फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Raised voice over farmers' problems

किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Raised voice over farmers' problems
श्रावस्ती। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को तहसीलवार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों की आठ सूत्री मांगों को लेकर उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भिनगा में उप जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि पार्टी की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों के साथ चौपाल कर उनकी समस्याओं को लेकर मांग पत्र भरवाया गया था। इसमें ज्यादातर किसानों नेे छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने, लगातार बढ़ रहे उर्वरक के दामों पर रोक लगाने, गन्ना मूल्य सहित अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि करने की मांग की थी।
विज्ञापन

ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छुट्टा जानवरों से फसल को बचाने के लिए की जा रही रखवाली का भत्ता दिलाने, ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला निर्माण कराने, खाद, बीज, डीजल, बिजली में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने, पंद्रह दिन में गेहूं, धान, गन्ना व अन्य फसलों का मूल्य भुगतान करने, सभी किसानों का पूरी तरह से कर्जमाफी करने, न्याय पंचायत स्तर पर कोल्ड स्टोर की व्यवस्था करने, किसान आयोग का गठन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद असलम, आशुतोष मिश्रा, चंद्रपाल यादव, अखिलेश मिश्रा, रवि भार्गव आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकौना व जमुनहा तहसील में भी प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed