फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   rain water

हम सब का एक ही सपना, पानी की हर बूंद को है बचाना

Wed, 17 Jul 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
rain water
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जल बचायें, जीवन बचायें के उद्देश्य से भू-जल सेना का गठन व भूजल सप्ताह आयोजन संबंधी संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इस दौरान लोगों को वर्षा जल संचयन की जानकारी दी गई। साथ ही मौजूद अधिकारियों व अन्य लोगों को जल संचयन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि वर्षा जल संचयन प्रणाली एक अत्यंत सरल तकनीक है। जिसे अपनाने से हमारी दैनिक जीवन में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इस प्रणाली का प्रयोग घरेलू तथा व्यावसायिक दोनों ही प्रकार के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान को संचालित किया जा रहा है। इसमें पानी के दुरुपयोग को रोकने, सोक पिट गड्ढे बनाकर भूजल को बढ़ाने तथा अन्य प्रकार की जानकारी के लिए भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ अवनीश राय, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed