फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Quarantine police reached the house of 461 people, verified

क्वारंटीन 461 लोगों के घर पहुंची पुलिस, किया सत्यापन

Sat, 11 Apr 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Quarantine police reached the house of 461 people, verified
होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों का सत्यापन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। होम क्वारंटीन में रह रहे 461 लोगों के घरों में शनिवार को पुलिस पहुंची और उनका सत्यापन किया। इसी के साथ लोगों को सामाजिक दूरी बना कर घर में रहने की हिदायत दी। बाहर से आने वाले तमाम लोग जिले में होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। इसके बाद भी लोग घरों में न रुक कर बाहर घूम रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद एसपी अनूप सिंह ने होम क्वारंटीन में रह रहे
विज्ञापन

सभी लोगों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए जिले में 24 टीम बनाई गई थीं। शनिवार को इन्हीं टीमों ने 461 घरों में पहुंच कर होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों की जानकारी ली। इस दौरान टीम ने उन्हें सामाजिक दूरी बना कर रहने को कहा। जबकि क्वारंटीन मॉनिटिरिंग के लिए गठित टीम के साथ एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों की सूचनाओं का आकलन भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जांच के दौरान अभद्रता करे या नियमों का सही से पालन न करे तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को दी जाए। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं होम क्वारंटीन सत्यापन में लगे कर्मियों को एसपी ने मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स वितरित कर उन्हें स्वयं सुरक्षित रहने को कहा। इस दौरान सीओ हौसला प्रसाद, आरआई विनोद कुमार सिंह, अर्जुन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed