{"_id":"5e7254468ebc3e72b32ced13","slug":"prv-112-will-save-women-from-domestic-violence-srawasti-news-lko5142177189","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाएगी पीआरवी 112","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाएगी पीआरवी 112
विज्ञापन
श्रावस्ती। घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाने के लिए अब पीआरवी 112 उनके घरों तक जाएगी। पहली बार तो उत्पीड़न करने वालों को समझाया जाएगा, न मानने पर कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को एएसपी ने बैठक में लोगों को दी।
एएसपी ने कहा कि डायल 112 का दायरा अब बढ़ाया जा रहा है। यह लड़ाई झगड़ा व पुलिस सहायता के अतिरिक्त घरेलू हिंसा पर भी नकेल कसेगी। इसके लिए बुधवार को यूपी 112 के नोडल अधिकारी को सूचना जारी की गई है। इसके अनुसार घरेलू हिंसा के मामलों में महिला पीआरवी 112 तत्काल पीड़िता के घर पहुंचेगी।
वहां पीड़ित महिला की शिकायत मौके पर ही दर्ज होगी। आवश्यक होगा तो उत्पीड़ित करने वाले को पहले समझाया जाएगा, न मानने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि स्थिति गंभीर है तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कहा कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं तत्काल 112 पर अपनी शिकायतें पंजीकरण कराए। पुलिस उनके साथ है। बैठक के दौरान यूपी 112 के प्रभारी केके त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।