फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Protest to the Congress workers

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Jul 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest to the Congress workers
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से शुक्रवार को मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भिनगा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिनगा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमन पांडेय के नेतृत्व में कहा है कि सूबे की योगी सरकार सभी मोर्चों पर असफल हो चुकी है। सोनभद्र में हुए आदिवासियों के नरसंहार की घटना ने यह साबित कर दिया कि सरकार का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है।
विज्ञापन

इस सामूहिक हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जानने सोनभद्र जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सरकार के इशारे पर रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका जिला कांग्रेस कमेटी विरोध करती है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग किया है। इस दौरान आफताब अहमद, अफजल खान, मोहम्मद शफीक, अजीत शाद, चंदपाल, मुन्ना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed