{"_id":"60f5b05c8ebc3e6d35499740","slug":"promote-plantation-for-natural-balance-srawasti-news-lko587680888","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण को दें बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में सोमवार को 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम कमांडर ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने का संकल्प भी दलाया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम कमांडर धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज मानव दोनों हाथों से प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर रहा है। इससे प्राकृतिक संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटान से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देना होगा। सहायक उपनिरीक्षक रोशन सिंह ने कहा कि वन ही जीवन का आधार हैं। बिना वन के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्ष हमें प्राण वायु देने के साथ प्रकृति में व्याप्त कार्बन डाई आक्साइड सहित अन्य जहरीली गैसों को ग्रहण कर हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। इसलिए हमें बेहतर भविष्य के लिए वनों को संरक्षित करना होगा।
इस मौके पर मौजूद लोगों को पौधे लगाने व पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने नीम, शीशम, शागौन, गूलर सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस दौरान टीम कमांडर द्वारा लोगों को बाढ़ से बचने के लिए लाइफ जैकेट व घरेलू सामान जैसे प्लास्टिक बोतल प्लास्टिक कैन व सूखे नारियल से पानी में डूबने से बचाने की जानकारी दी। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी में लोगों को ग्रामीण इलाकों से ले जाने के लिए स्ट्रेचर बनाने, ब्लड को कंट्रोल करने, हृदय को पुनर्जीवित करने का तरीका बताया। साथ ही आपदा के दौरान घायल लोगों के प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दंगली प्रसाद, सचिन सुभाष सिंह, गायत्री देवी, प्रीति पांडे, नितेश शर्मा, वंदना शर्मा, नंद कुमार, पूनम पांडे आदि मौजूद रहे।