फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Prices of vegetables and goods increased in Bhinaga Nagar

भिनगा नगर में बढ़े सब्जियों व वस्तुओं के दाम

Sun, 28 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables and goods increased in Bhinaga Nagar
श्रावस्ती। जिला मुख्यालय भिनगा में संविदा चिकित्सक सहित एक न्यायालय कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सभी दुकानें पूरी तरह से बंद करा दी गई हैं। इतना ही नहीं नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर लोगों को आने जाने से रोका जा रहा है। जिससे नगर में कर्फ्यू जैसे हालात है। इसका असर अब आसपास के गांवों से आने वाले वस्तुओं पर दिखने लगा है। जहां फल व सब्जियों सहित अन्य आवश्यक सामानों के दामों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन

भिनगा नगर में अब तक तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से मंगलभट्ठा निवासी एक प्रवासी सहित एक संविदा चिकित्सक व एक न्यायालय कर्मी शामिल है। प्रवासी युवक अब स्वस्थ होकर घर आ चुका है। संविदा चिकित्सक व न्यायालय कर्मी का इलाज चल रहा है। ऐसे में अस्पताल तिराहे के निकट शर्मा गली में रहने वाले संविदा चिकित्सक के घर से 500 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं न्यायालय कर्मी में संक्रमण की पुष्टि के बाद न्यायालय परिसर से 500 मीटर परिधि क्षेत्र में व न्यायालय कर्मी के मोहल्ला दर्जी स्थित आवास से 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ऐसे में भिनगा बहराइच मार्ग स्थित ईदगाह तिराहे पर पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी को तैनात कर लोगों को आने जाने से रोका जा रहा है। यही स्थिति खलवा बाजार सहित अस्पताल तिराहा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से लोगों को नई बाजार व पुरानी बाजार जाने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही नगर में सभी दुकानें पूरी तरह से बंद करा दी गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खुली किराना आदि की दुकानों के साथ ही वहां की फल व सब्जियां नगर नहीं पहुंच पा रही हैं। कुछ किसान व व्यापारी साइकिल व अन्य संसाधनों से फल व सब्जियां लेकर किसी तरह नगर में पहुंच भी रहे हैं वह वस्तुओं के अधिक दाम ले रहे हैं। दुकानदार फल व सब्जियों में जहां पांच से दस रुपये प्रति किलों अधिक वसूल रहे हैं, वहीं अन्य आवश्यक सामानों में भी ओवर रेटिंग की जा रही है।
बरसात भी दाम बढ़ने की बनी वजह
जिले में लगातार रुक रुक कर होने वाली बरसात के कारण लतादार सब्जियों के फल व फूल खराब होने लगे हैं। इससे उनकी पैदावार प्रभावित हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों में कीचड़ व जलभराव के कारण आवागमन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। रही सही कसर भिनगा नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए जाने के कारण किसान अब सब्जी मंडी आने से भी कतराने लगे हैं। जिसका असर फल व सब्जियों के भाव पर देखा जा रहा है।

जिले में अब आठ कोरोना संक्रमित
जिले में वापस आने वाले प्रवासियों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जिले में अब तक 5252 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 5041 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 4985 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। 59 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 211 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। शनिवार को 93 लोगों का सैंपल जांच के लिए और भेजा गया है। जिसके रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में मिले 59 कोरोना संक्रमित में से 51 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में मौजूदा समय आठ कोरोना पॉजिटिव का लेवल वन हास्पिटल भंगहा में इलाज चल रहा है। जिले में 16 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed