{"_id":"5f04a6a08ebc3e43230f9123","slug":"prices-climbed-of-fruits-and-vegetables-in-bhinaga-city-srawasti-news-lko529656932","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा नगर में चढ़े फल व सब्जियों के भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा नगर में चढ़े फल व सब्जियों के भाव
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बैरियर व बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इससे गैर जिलों से आढ़ती सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसान फल व सब्जियां लेकर मंडी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका असर नगर क्षेत्र में फल व सब्जियों के भाव पर पड़ रहा है। जिनके दामों में डेढ़ से दो गुना तब का इजाफा हुआ है। ऐसे में सब्जियां व फल आमजन की पहुंच से दूर हो रहे हैं।
भिनगा नगर के सभी प्रवेश मार्ग पर या तो बैरियर लगा दिया गया है, या फिर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। जिससे लोग कंटेनमेंट जोन में अनावश्यक रूप से प्रवेश न कर सकें। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से किसान अपने खेत में लगे फल व सब्जियों को लेकर भिनगा मंडी आने से कतराने लगे। वहीं नई बाजार, पुरानी बाजार सहित नगर के अंदर के कई अन्य प्रमुख मार्गों को बंद कर देने से आढ़ती भी बाहर से माल नहीं मंगवा पा रहे है।
इसका असर फल व सब्जियों के भाव पर पड़ रहा है। अब तक दस रुपये प्रति किलो में बिकने वाली लौकी का दाम दोगुना हो गया है। वहीं बीस रुपये में बिकने वाला टमाटर अब साठ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यही हाल अन्य सब्जियों का भी है। जिनके दामों में डेढ़ से दो गुने तक का इजाफा हुआ है। इससे फल व हरी सब्जियां अब गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की पहुंच से दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में अब 18 एक्टिव मरीज
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार देर रात जिले में आई रिपोर्ट में भिनगा नगर निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हो गई है। जिले में अब तक चिकित्सक, न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता व पैरामेडिकल कर्मी सहित कुल 76 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें भिनगा निवासी एक युवक भी शामिल हो गया है।
यह युवक दूसरे प्रदेशों से लौटे अपने रिश्तेदारों को अपने घर में पनाह देने के कारण संक्रमित हुआ। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज 18 हो गए हैं। वहीं 56 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। मौजूदा समय जिले में 13 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। जहां लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। जिले में सोमवार को 332 लोगों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं 580 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी तक जिले को नहीं मिली है। जिसे लेकर अब तक कुल 912 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में मिले अब तक 76 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से मौजूदा समय 18 कोरोना पॉजिटिव का लेवल वन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जिले में कुल 37 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इनमें से 13 अब भी एक्टिव हैं।