फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Preparing to lay the foundation stone of old works

पुराने कामों का शिलान्यास कराने की तैयारी

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparing to lay the foundation stone of old works
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री के आगमन पर लोक निर्माण विभाग ने शिलान्यास कराने के लिए पंद्रह कामों को सूचीबद्ध किया है। इन कार्यों में चौदह पुराने व लगभग पूर्ण हैं। नया काम न होने के कारण पुराने कार्यों को नया दिखा शिलान्यास कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

पंद्रह योजनाएं लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित की गई हैं। एक परियोजना कृषि विभाग द्वारा चिह्नित की गई है। लोक निर्माण विभाग के पास कोई नई योजना न होने के कारण शिलान्यास की सूची में उन योजनाओं को स्थान दिया गया जो 2018 या उसके बाद स्वीकृत हुई थीं। ये सभी काम अंतिम चरण में हैं या पूरे हो चुके हैं। पुरानी योजनाओं को नया दिखाकर शिलान्यास कराने को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

इन पुरानी परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
तिलकपुर-मधवापुर घाट-मल्हीपुर मार्ग को 26 अक्टूबर 2018 को स्वीकृति मिली थी। परियोजना लगभग पूरी है। आम लोग इसका उपयोग दो वर्ष से कर रहे हैं। इसे शिलान्यास सूची में दूसरा स्थान मिला है। ऐसे ही पांडेपुरवा-इकौना मार्ग चौड़ीकरण को सात दिसंबर, 2020 को स्वीकृति मिली थी और कार्य प्रगति पर है। शिवगढ़ कला रोड से राजीभागड़ होते हुए ऐलहवा तक सड़क को स्वीकृति 26 जुलाई, 2019 को मिली थी। यह काम भी पूरा है। सीएसआर फंड के अंतर्गत आशा एएनएम आंगनबाड़ी ट्रेनिंग सेंटर निर्माण कार्य को 14 फरवरी, 2020 को स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य भी लगभग पूरा है। यही नहीं नौबस्ता से सत्यनारायण सरस्वती शिक्षण संस्थान होते हुए परसौरा मार्ग को 26 जुलाई, 2019 को स्वीकृति मिली थी। संगमपुरवा से सेमरहनिया होते हुए चवमरपुरवा बाया बांधेपुरवा मार्ग को दो मार्च 2019 को स्वीकृति मिली थी। गोड़पुरवा-बहादुर संपर्क मार्ग को एक मार्च 2019 को स्वीकृति मिली थी। जमुनी पक्की सड़क से छोटके भैंसाही संपर्क मार्ग को एक मार्च, 2019 को स्वीकृति मिली थी। साथ ही भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर लघु सेतु निर्माण 27 दिसंबर, 2019 को स्वीकृत हुआ था। यह पूरा हो चुका है। इसके अलावा भी कुछ योजनाएं हैं। इसके बावजूद इन पुरानी परियोजनाओं के शिलान्यास का पत्थर लगाकर नया कार्य दिखाने का प्रयास किया गया है।
शिलान्यास व लोकार्पण से संबंधित विभाग की योजनाओं की लिस्ट प्रशासन को भेजी गई थी। वहीं से चयन हुआ है। मुझे अधिक जानकारी नहीं हैं।
-एसके हरित, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed