फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pratigya Yatra will bring change in the state

प्रदेश में बदलाव लाएगी प्रतिज्ञा यात्रा

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pratigya Yatra will bring change in the state
श्रावस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को नेहरू जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इकौना के संजय गांधी पार्क में उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा भी निकाली गई। जिसे जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जहां से महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की गई। जिसे वरिष्ठ कांग्रसी नेता दिलीप शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर तरफ अराजकता लूट भ्रष्टाचार का माहौल है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी आज संजय गांधी पार्क की दोनों दिशाओं से अपनी प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत कर रही है। कांग्रेस पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं को गांव-गांव पहुंचाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा निश्चित ही उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएगी और 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम हो गया है।
विज्ञापन

किसानों की धान खरीद नहीं हो रही है, उनको डीएपी खाद नहीं मिल रही है। ऐसे लोगों को पद्मश्री अवार्ड दे रहे हैं, जो देश को दिलाई गई आजादी को भीख बताने का काम कर रही है। यात्रा के माध्यम से हम जन जन के बीच में जाएंगे और प्रियंका गांधी के संदेश को गांव गांव पहुंचाएंगे। इस दौरान आशीष मिश्रा, मोहम्मद असलम, शिवम पांडे, अनिल त्रिपाठी, रंजन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed