{"_id":"61437b7b8ebc3e47482c4db7","slug":"power-supply-interrupted-due-to-heavy-rain-srawasti-news-lko595859579","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बरसात से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बरसात से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
बरसात के बीच गुुुरुवार को जमुनहा में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। तराई में बुधवार रात शुरू हुई झमाझम बरसात के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार आपस में टकराने से आए फाल्ट से कहीं घंटों तो कहीं पूरी रात विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सिरसिया के विद्युत उपकेंद्र घोलिया को 132 केवीए उपकेंद्र भिनगा से आपूर्ति दी जाती है। जिसकी मुख्य लाइन भिनगा जंगल के मध्य से होकर गुजरी है। तेज बरसात के कारण पेड़ की डालियां झुकने से 33 केवीए की लाइनें आपस में टकरा गई। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बहाल कराया।
वहीं विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की विद्युत लाइन भी भिनगा जंगल के मध्य से होकर गुजरी है। जिसके तार आपस में टकराने से हुई स्पार्किंग से अब्दुल कलाम नगर, सिविल लाइन व कृष्णानगर सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, मछरिहिवा, पतिझिया सहित कई अन्य गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। बरसात के बीच आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।