फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Postcard issued to invite Divyang to vote

दिव्यांगों को मतदान में बुलाने के लिए जारी हुआ पोस्टकार्ड

Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Postcard issued to invite Divyang to vote
कलेक्ट्रेट में नि:शक्तों के लिए पोस्टकार्ड का डेमो जारी करते डीएम, सीडीओ व एडीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के दिव्यांग मतदाता भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने अन्य मतदाता। ऐसे में दिव्यांग मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रशासन की ओर से बुलावा भेजा गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पोस्टकार्ड जारी किया गया है। जिसे कलेक्ट्रेट सभागार से डीएम, सीडीओ व एडीएम द्वारा जारी किया गया।
विज्ञापन

इस बारे में सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्यक्ष ने बताया कि देश का प्रत्येक नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह मतदान के लिए महत्वपूर्ण है। एक मत से सरकार बनती और बिगड़ती है। हमारे तमाम ऐसे दिव्यांग भाई-बहन हैं जो अपने मत का महत्व नहीं समझते। दिव्यांगता के कारण वह मतदान दिवस पर पोलिंग बूथों पर जाने से भी कतराते हैं। ऐसे मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्र के निर्माण के लिए वह तथा उनके मत कितने महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देने के लिए उन्हें पोस्टकार्ड भेजा जा रहा है। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार से जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह व एडीएम कमलेश चंद्र द्वारा छह हजार पोस्टकार्ड जारी किए गए हैं। जिसमें दिव्यांग मतदाताओं को 27 फरवरी को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है। यह पोस्टकार्ड संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा बूथ लेबल आफीसर्स के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed