फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Polling boycott in Lal Kandua village

लाल कैंदुआ गांव में मतदान का बहिष्कार

Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Polling boycott in Lal Kandua village
लाल कैंदुआ गांव में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लाल कैंदुआ गांव में मतदाताओं ने मतदान से इंकार कर दिया। ग्रामीण गांव का विकास न होने से नाराज थे। एडीएम व एसडीएम के घंटों समझाने के बाद ग्रामीण माने। इसके बाद करीब एक बजे से गांव में मतदान प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाला लाल कैंदुआ बूथ पर कुल 682 मत हैं। इसमें सुबह 11 बजे तक केवल 11 मत ही डाले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मतदान से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में विकास के लिए न तो किसी जनप्रतिनिधि ने पहल की और न ही प्रशासन ने ही कुछ किया। इसीलिए गांव में जलनिकासी के लिए नाली नहीं है। बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। रास्ते पर जलभराव व कीचड़ रहता है। ऐसे में वह बिना समुचित आश्वासन के मतदान नहीं करेंगे। 11 बजे के बाद ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया ।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा सौरभ शुक्ला व एडीएम कमलेश चंद्र ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया। उनको बताया गया कि वोट उनकी ताकत है। इसलिए वह जिसे अच्छा समझें उसे मतदान करें। यदि मतदान नहीं करेंगे तो अच्छी सरकार का चयन कैसे हो पाएगा। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हुए। वहीं अधिकारियों की देखरेख में ही करीब एक बजे यहां मतदान प्रारंभ हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed