फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Policemen honestly follow responsibility

पुलिसकर्मी ईमानदारी से जिम्मेदारी का करें पालन

Tue, 11 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Policemen honestly follow responsibility
नई बीट प्रणाली में नियुक्त पुलिस अधिकारियों संग बैठक करते एसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस की छवि जनसामान्य में और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को त्वरित पुलिस सहायता दिलाने के साथ ही अपराध व अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इसी के तहत सूबे में नई बीट प्रणाली लागू की गई है। जिसके प्रयोग के रूप में भिनगा कोतवाली का चयन किया गया है। इसमें नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह नए दायित्व का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें। जिससे पुलिस व उसकी कार्यप्रणाली के प्रति लोगों की सोच बदले।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में नवीन बीट प्रणाली में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में एसपी अनूप कुमार सिंह ने कहीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई बीट प्रणाली भिनगा कोतवाली में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की गई है। इस प्रणाली में तैनात पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बीट में तैनात पुलिस कर्मियों को बावर्दी दुरुस्त रहकर ड्यूटी करने तथा जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने की सलाह दी। इसके साथ ही अपराधियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किए गए कार्यों का फीड बैक भी लिया। गोष्ठी के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंगबहादुर यादव, प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह, रीडर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तथा प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed