फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police tested security of banks and customer service center

पुलिस ने बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्र की परखी सुरक्षा

Mon, 21 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police tested security of banks and customer service center
श्रावस्ती। बैंकों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर रास्ते में पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस ने बैंक की जांच की। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस ने बैंकों की जांच की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व दद़्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। इस दौरान उन्होंने आसपास, अंदर बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलौला, सोनवा व इकौना में थाना व चौकी प्रभारियों ने क्षेत्र के बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed