फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police stopped child marriage, father of children arrested

पुलिस ने बाल विवाह रोका, बच्चों के पिता गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police stopped child marriage, father of children arrested
श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र में बुधवार को बाल विवाह करा रहे लड़का-लड़की के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य जगह बाल विवाह करा रहे लड़के के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम व सीओ इकौना के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों जगह बाल विवाह रुकवाकर ये कार्रवाई की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बाल विवाह के मामले में श्रावस्ती एशिया में पहले स्थान पर है। आंकडे़ बताते हैं कि यहां पांच में से चार बेटियों का बाल विवाह होता है। बुधवार को भी ऐसे ही एक मामले में बाल विवाह कराने वाले लड़की व लड़के के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामला सोनवा थाना क्षेत्र के बेडसरा गांव का है। यहां के निवासी माता प्रसाद की बेटी की शादी गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुर त्रिभौना गांव निवासी राकेश के बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व तय हुई थी। बुधवार रात विवाह होना था। माता प्रसाद अपने घर में बारात के स्वागत की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात आने वाली ही थी कि इसकी सूचना किसी ने एसडीएम इकौना राजेश मिश्र को दे दी। इस पर सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय के साथ एसडीएम बेडसरा गांव पहुंच गए। जहां लड़की की उम्र कम होने के कारण विवाह कराने वाले उसके पिता माता प्रसाद को हिरासत में ले लिया गया।
इसके बाद पुलिस तुरंत राकेश के घर पहुंची तो दूल्हा बना उसका बेटा भी नाबालिग पाया गया। इस पर पुलिस ने राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के तहरीर पर सोनवा पुलिस ने दोनों नाबालिगों के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
इस मामले की पड़ताल हो ही रही थी की एसडीएम को सूचना मिली की इसी थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी हंसराज के बेटे की शादी गिलौला थाना क्षेत्र के कोरियन पुरवा गांव में तय हुई थी।
आज ही उसकी भी बारात जाने वाली है। यहां भी वर व वधू दोनों नाबालिग हैं। इस सूचना पर सोनवा थाना के इंस्पेक्टर बृजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां भी दूल्हे व उसके पिता हंसराज को हिरासत में ले लिया गया। बाद में नाबालिग दूल्हे को छोड़ दिया गया।

प्रोबेशन अधिकारी चमन सिंह की तहरीर पर हंसराज के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि दो जगह नाबालिगों के विवाह की सूचना मिली थी। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed