फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police snatched CM's effigy

पुलिस ने छीना सीएम का पुतला

Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police snatched CM's effigy
भिनगा के ईदगाह तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन को जाते कांग्रेसी से छीनती पुलिस - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लखीमपुर खीरी कांड मामले में हिरासत में ली गई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को सीतापुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद जिले के कांग्रेसियों की त्योरियां चढ़ गई हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पहले मुस्तैद पुलिस वालों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थोड़ी देर बाद मुचलके पर छोड़ा दिया।
विज्ञापन

भिनगा के ईदगाह तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला प्रभारी धर्मेद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। किसान विरोधी कानून का शांति पूर्ण ढंग से विरोध कर रहे किसानों को लखीमपुर में वाहनों से रौंद दिया गया। चार किसानों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार का हाल जानने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से लखीमपुर जा रही थी, जिन्हें सरकार के इशारे पर सीतापुर के हरगांव से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका पार्टी कार्यकर्ता विरोध करते हैं।
विज्ञापन

वहीं जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से असफल हो चुकी है। अब वह दमन की राजनीति कर रही है। ऐसी सरकार व उसके मुखिया को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईदगाह तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। जिसे वहां मौजूद पुलिस वालों ने छीन लिया। इस दौरान पुलिस पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर अपने साथ पुलिस लाइन ले गई। जहां से बाद में उन्हें मुचलके पर छोड़ा गया। धरना प्रदर्शन में चंद्रपाल यादव, रमाकांत तिवारी, दीपक पाठक, इकबाल रायनी, फरीद कुरैशी, देवता दीन कोरी, संतोष शुक्ला, मो. असलम, पंकज श्रीवास्तव, वीरेंद्र कश्यप, मो. अहमद सहित कई अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed