फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police has tested banks with security

पुलिस ने अधिकारियों संग परखी बैंकों की सुरक्षा

Thu, 14 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Police has tested banks with security
श्रावस्ती। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने गुरुवार को बैंकों की सुरक्षा जांची। इस दौरान मौजूूद लोगों को आवश्यक टिप्स दिए गए। साथ ही अनावश्यक रूप से बैंक के आसपास जमावड़ा लगाने वालों को जेल भेजने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित रूप से बैंकों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच कर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसी के क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस द्वारा नगर सहित क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस व क्षेत्राधिकारी इकौना डॉ. एमपी शर्मा के नेतृत्व में इकौना पुलिस ने बैंकों की जांच की। वहीं मल्हीपुर, सोनवा व गिलौला पुलिस द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा बैंकों में मौजूद लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed