फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police and administrative officials got vaccinated

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 05 Mar 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Police and administrative officials got vaccinated
श्रावस्ती। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों सहित उनके चालकों, अर्दली आदि का शुक्रवार को दूसरे चरण का टीकाकरण किया गया। इसके बाद सभी ऑब्जर्वेशन कक्ष में आधे घंटे तक बैठने के बाद अपने कार्यालय चले गए। टीकाकरण के बाद डीएम ने स्वदेशी वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए सभी से टीकाकरण कराने की अपील किया। शुक्रवार को कुल 677 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें से 236 लोगों को वैक्सीन की पहली तो 441 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में शुक्रवार को जिलाधिकारी टीके शिबु, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, जिलाधिकारी के अर्दली पंकज, जिला अधिकारी के ड्राइवर रमेश सिंह, अपर जिलाधिकारी के ड्राइवर राकेश कुमार पांडे सहित अन्य ने कोविड -19 का दूसरा टीका लगवाया। जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन कक्ष में बैठ कर इंतजार किया। इसके बाद सभी अपने-अपने कार्यालय रवाना हो गए।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि पहला कोविड-19 का टीका 5 फरवरी 2021 को लगा और उस समय भी कोई परेशानी नही हुई थी और आज भी कोई दिक्कत टीका लगवाने से कोई परेशानी नही हुई है। स्वदेशी वैक्सीन कोविड-19 पूर्ण रूप से सुरक्षित है। अब यह वैक्सीन फ्रंट वर्कर के अलावा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इसलिए लोगों को जैसे टीका लगवाने की बारी आती है तो वह निसंकोच लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जैसे टीका लगवाने का नंबर आता है, वह बेझिझक लगवाएं और टीका लगवाने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जेता सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश मातन हेलिया, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. एनएन पांडे, डॉ. पारितोष सिंह विशेन सहित अन्य चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed