फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   PMGSY road is being made manual instead of plant

प्लांट की जगह मैनुवल बन रहा पीएमजीएसवाई रोड

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
PMGSY road is being made manual instead of plant
जमुनहा में पीएमजीएसवाई की मेनवल बन रही सड़क - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जमुनहा भवनियापुर से परसोहना तक बन रही पीएमजीएसवाई सड़क में मानकों की धज्जियां उड़ रही है। कार्यदायी संस्था प्लांट की जगह पर मैनुअल सड़क का निर्माण कर रही है। अधिशाषी अभियंता व जेई का कहना है कि मैनुअल सड़क निर्माण पर रोक पहले ही लगा दी गई है, जबकि मौके पर रविवार को सड़क की पेंटिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया के दौरान ही प्लांट से सड़क निर्माण की शर्त रखी गई थी। टेंडर के समय कार्यदायी संस्था दीना कंस्ट्रक्शन ने खुद के पास प्लांट होने का अभिलेख भी टेंडर में लगाया था। लेकिन जब सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ तो प्रारंभ से ही पूरी प्रक्रिया मैनुअल शुरू कर दी गई। गिट्टी बिछाने से लेकर सारे कार्य पूरे हो चुके है। अब प्लांट से पेंटिंग करने का समय आया तब भी संस्था द्वारा प्लांट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। संस्था ने हैंडमेड मिक्सर से सड़क की पेंटिंग प्रारंभ कर दी है। निर्माण के समय शीलकोट के लिए इस्तेमाल होने वाला इमल्सन न डाल कर उसकी जगह पर बिटुमिन (तारकोल) मानक विहीन तरीके से डाला जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क की गुणवत्ता को लेकर प्रश्नचिह्न उठ रहा है। सड़क निर्माण में केवल मानकों की ही धज्जियां नहीं उड़ाई जा रही है। बल्कि निर्माण कार्य में लगे अधिकांश श्रमिक नाबालिग हैं। मालूम रहे कि प्लांट व मैनुअल सड़क निर्माण में लगभग 30 प्रतिशत मजबूती प्रभावित होती है। प्लांट से किए गए कार्य में बिटुमिन व गिट्टी एक निश्चित तापमान पर गर्म होकर मिल जाती है। जिसे प्लांट के माध्यम से सड़क पर बिछाया जाता है। इससे सरफेस ठीक होता है, साथ ही रोलिंग होने पर सड़क की मजबूती बढ़ती है, मैनुअली ऐसा संभव नहीं है। अधिशाषी अभियंता पीएमजीएसवाई एसके हरित ने बताया कि दीना कंस्ट्रक्शन को मैनुअली सड़क निर्माण करने के लिए पहले ही रोका जा चुका है। इसके बाद भी यदि वह निर्माण कर रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed