फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   PM Modi will inaugurate the canal project

पीएम मोदी करेंगे नहर परियोजना का लोकार्पण

Wed, 10 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the canal project
सरयू नहर परियोजना में यहीं से छोड़ा जाएगा पानी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। विकास कार्यों को गतिमान बनाने के लिए तैयार सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को बलरामपुर आएंगे। पीएमओ से मिले प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक अमला लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। प्रधानमंत्री बलरामपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सरयू परियोजना देश को समर्पित कर बटन दबा कर श्रावस्ती में नदी का गेट खोलेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देश भर में होगा।
विज्ञापन

आजाद भारत में 78.68 करोड़ की लागत से 1978 में दो जिलों में सिंचाई के लिए राज्य सरकार ने छोटे स्तर पर इस परियोजना को शुरू किया था। चार साल बाद 1982 में इसे विस्तारित करते हुए नौ जिलों को इससे जोड़ दिया गया। बाद में इसका नाम परिवर्तित कर सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना कर दिया गया। नाम परिवर्तन के साथ साथ इसकी लागत भी पुनरीक्षित कर 78.68 करोड़ से बढ़ कर 2021 तक 9802.68 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही सिंचित क्षेत्र की क्षमता भी 3.12 लाख हेक्टेअर से बढ़ कर 14.04 लाख हेक्टेअर पहुंच गयी। सरयू नहर खंड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य अब पूर्ण हो चुके हैं। इस परियोजना का लोकार्पण कर इसे राष्ट्र को समर्पित किए जाने के लिए बीते काफी समय से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फाइनल करने की कोशिश चल रही थी। बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सात दिसंबर की पीएम के प्रस्तावित बलरामपुर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है। इसको लेकर विभागीय स्तर से भी तैयारियां शुरू हो गयी है।
विज्ञापन

परियोजना पर 9802.68 करोड़ का खर्च
सरयू नहर परियोजना के लिए घाघरा, राप्ती, बाणगंगा, सरयू व रोहिणी नदी को आपस में जोड़ा गया है। इस परियोजना की पुनरीक्षित लागत 9802.68 करोड़ रुपये है। परियोजना पर मार्च 2021 तक 9562.68 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस परियोजना के लिए कुल 25027.72 हेक्टेअर भूमि की आवश्यकता थी। इसके सापेक्ष 25021.497 हेक्टेअर भूमि विभाग ने पहले ही खरीद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जिलों में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के तहत सरयू लिंक चैनल, सरयू मुख्य नहर तथा उसकी समस्त शाखाएं राप्ती लिंक नहर व राप्ती मुख्य नहर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर व महराजगंज में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। इस परियोजना के तहत रेलवे ब्रिज का भी निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।

सरयू नहर परियोजना का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी से करा परियोजना देश को समर्पित किए जाने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। जल्दी ही लोकार्पण कार्यक्रम की अधिकृत तिथि की घोषणा की जाएगी। -अजय कुमार अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड/नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed