फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pickup driver dies after being hit by a speeding truck

Shravasti News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies after being hit by a speeding truck
कटरा। बौद्ध परिपथ पर दोनक्का के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी इकौना में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत खरगौरा बस्ती निवासी रमेश कुमार पाठक (46) पिकअप चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वह पिकअप लेकर कटरा बाजार से इकौना जा रहे थे। इकौना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई, जिससे रमेश पिकअप में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश की मौत से तीन बच्चों प्रज्ञा (10), अर्पित (06) व देविका (05) के सिर से पिता साया उठ गया। उनकी मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed