फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pickup collided with teachers' car, Shiksha Mitra seriously injured

Shravasti News: शिक्षिकाओं की कार से भिड़ी पिकअप, शिक्षामित्र गंभीर

Sun, 05 Oct 2025 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with teachers' car, Shiksha Mitra seriously injured
 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - संवाद
तुलसीपुर। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर चिचड़ी चौराहे के पास शनिवार की सुबह विद्यालय जा रही शिक्षिकाओं की कार में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार शिक्षामित्र सहित तीन शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिक्षामित्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन



विकासखंड जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय महरू मुर्तिहा में तैनात सहायक अध्यापक दीपाली विश्नोई (32), बहराइच में किराये के मकान में रहती हैं। शनिवार की सुबह वो अपनी कार से विद्यालय जा रही थीं। उनके साथ उनके विद्यालय की शिक्षामित्र पुष्पारानी (42) व प्राथमिक विद्यालय खजुरी प्रथम में तैनात शिक्षामित्र सुनीता (35) भी थीं। दीपाली बहराइच-जमुनहा मार्ग स्थित चिचड़ी चौराहा पहुंची ही थीं, कि उनकी कार में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। हादसे में एयरबैग खुलने से दीपाली व पुष्पारानी को हल्की चोटें आईं, लेकिन सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिक्षकों की मदद से सुनीता को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया गया है। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed