{"_id":"6429cbef0f3f3531f701995e","slug":"pickup-collided-with-handcart-four-injured-including-three-brothers-srawasti-news-c-13-1-162375-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ठेले से टकराई पिकअप, तीन भाइयों सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ठेले से टकराई पिकअप, तीन भाइयों सहित चार घायल
Mon, 03 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। शाहपुर कठौतिया से ठेला लेकर घर लौट रहे तीन भाइयों को शनिवार रात अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों सहित पिकअप चालक को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची लक्ष्मण नगर चौकी पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया गांव में शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। बाजार में थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव निवासी विष्णु, महेश व बुद्ध प्रकाश चाट का ठेला लगाते हैं। तीनों भाई रात को घर लौट रहे थे। लक्ष्मण नगर गिलौला मार्ग स्थित गुरुमूरत दास इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पलट गई। घटना में पिकअप चालक दरबारी निवासी सहजादी सहित तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे लक्ष्मण नगर चौकी में तैनात आरक्षी अशोक कुमार व शैलेंद्र ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। संवाद