फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Physical and mental development due to sports

खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास

Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Physical and mental development due to sports
श्रावस्ती में विधिक शिविर के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर तथागत गौतम बुद्ध पॉलीटेक्निक कॉलेज सिरसिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। इस दौरान छात्रों को स्वास्थ्य के साथ व खेल का महत्व व अन्य विधिक कानूनी जानकारी दी गई। वहीं वक्ताओं ने खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद्र की जयंती मनाई जाती है। इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन मैराथन, कबड्डी, बास्केटबॉल, हॉकी आदि खेलो का आयोजन होता है।
विज्ञापन

इसमें सभी वर्गों के लोग भाग लेते है। उन्होंने 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील भी लोगों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिवक्ता विष्णुदत्त अस्थाना ने कहा कि हमारे देश में समय समय पर खेल के क्षेत्र में अनेक विशिष्ट प्रतिभाएं निकल कर सामने आई है। जिन्होंने अपनी असाधारण क्षमता से देश एवं विदेशों में भरपूर सम्मान व ख्याति प्राप्त की। इस देश में अनेक क्षमतावान प्रतिभाएं है, बस आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन व सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाएं। जिससे उनका कौशल और निखरे तथा वह अपने देश का नाम रोशन कर सकें।

प्राचार्य सियाराम ने कहा कि खेल खेलने से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इससे हमें कठिनाईयों से निपटने की ताकत मिलती है। इसके अतिरिक्त इसे मनाने का एक उद्देश्य यह भी है कि देश के युवाओं को उम्दा प्रदर्शन करने एवं खेलो में अपना कॅरिअर बनाने का मौका मिले। इस मौके पर ओंकार नाथ चौधरी, प्रेम बाबू गिरी, कामेश्वर सिंह, बलवंत चन्द्रा, ध्यान सिंह, रवि राठौर, रिशी शर्मा, मनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed