{"_id":"5e908d7a8ebc3e711b48a04c","slug":"personal-doctor-should-be-serious-about-cleanliness-srawasti-news-lko51719138","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के प्रति गंभीर रहें निजी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के प्रति गंभीर रहें निजी चिकित्सक
विज्ञापन
इकौना व गिलौला में विभिन्न हास्पिटल का एएसपी ने किया निरीक्षण।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। कोरोना वायरस से फैल रही महामारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। प्रशासन ऐसी कोई चूक नहीं करना चाहता जो इस वायरस के फैलने में कारक साबित हो। ऐसे में गुरुवार की शाम एएसपी ने इकौना क्षेत्र के निजी चिकित्सालयों व नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद चिकित्सकों को स्वच्छता के प्रति गंभीर रहने व कोरोना वायरस के प्रति एहतियात बरतने का निर्देश दिया।
निजी स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे इकौना पहुंचे, जहां उन्होंने इकौना के कई निजी अस्पतालों व नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ज्यादातर निजी चिकित्सालय व नर्सिंगहोम की हालत खस्ता मिली। इस पर एएसपी ने संचालकों को फटकार लगाते हुए सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने शब्बीर क्लीनिक, भारतीय सेवा क्लीनिक व भगवती प्रसाद मिश्रा सेवा हॉस्पिटल के वार्डों, ओटी रूम, शौचालय, लाइट, पंखा व आने-जाने के रास्ते सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भगवती प्रसाद मिश्रा सेवा हॉस्पिटल में सारी सेवाएं जैसे साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स का प्रयोग पाया गया। अन्य किसी भी निजी क्लीनिक में उपरोक्त सुविधाओं का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्हें कोरोना महामारी को देखते हुए अस्पताल परिसर की बार-बार सफाई कराने व उसका सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सक सहित अन्य को एहतियात बरतने तथा मरीजों की जांच व इलाज से पूर्व उनके साबुन से हाथ धुलने, सभी को सैनिटाइजर का प्रयोग कराने का निर्देश दिया। ऐसा न करने वाले निजी चिकित्सक व नर्सिंग होम संचालकों पर कार्रवाई करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखने की चेतावनी दी।