फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   person entered house and attacked due to enmity In Shravasti injured youth died during treatment

UP News: रंजिश में घर में घुसकर बोला हमला, इजाल के दौरान घायल युवक की मौत; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

होलिका दहन के दिन आरोपियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
person entered house and attacked due to enmity In Shravasti injured youth died during treatment
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में होली के दिन हमले में घायल युवक की सोमवार को मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई है। 

विज्ञापन


मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चननकुड़ी के मजरा बकवा का है। यहां चार दिन पहले बृहस्पतिवार की शाम पहर पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के घर हमला बोल दिया। इसमें जूजू (35) पुत्र अंबरलाल, जूजू की पत्नी रेनू (30), भाभी मंजू (35), प्रेमावती (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- BSP News: 'जो बहुजन के हित में काम करेगा वही आगे बढ़ेगा...', मायावती बोलीं- आड़े नहीं आएंगे हमारे रिश्ते-नाते
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती जूजू की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज, बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया। वहां इलाज न मिलने पर परिजन जूजू को वापस घर ले आए थे। रविवार की शाम जूजू की हालत बिगड़ गई। परिजन देर शाम उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा में भर्ती कराया। 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

सोमवार की सुबह इलाज के दौरान जूजू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। केस में आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed