{"_id":"5e9337818ebc3e76943d705b","slug":"people-ignoring-lockdown-srawasti-news-lko517433629","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों कर रहे लाकडाउन की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों कर रहे लाकडाउन की अनदेखी
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन को लेकर अभी भी लोग लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र विभिन्न गलियों में भीड़ जुटती है। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रहता है, न ही मास्क ही लगाया जा रहा है।
कोरोना वायरस का संक्रमण भले ही अब तक जिले में दस्तक न दे पाया हो लेकिन इसके खतरे से इंकार भी नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद भिनगा व इकौना नगर सहित सिरसिया, गिलौला, जमुनहा व मल्हीपुर में आम लोग लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को जमुनहा के बासुदेव बाजार में देखने को मिला जहां लोग लॉकडाउन की परवाह किए बिना टहलते नजर आए।
न तो मास्क लगाया गया था और न ही गमछा अथवा रुमाल से ही मुंह को ढका गया था। न ही कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। इतना ही नहीं यहां कई दुकानें भी खुली रहीं जहां सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किए बिना सामान की बिक्री की जा रही थी। आम लोगों को यह अनदेखी भारी न पड़े, इसके लिए बार-बार प्रशासन उनसे घर में ही रहने को अपील भी कर रहा है। इसके बाद भी आम लोग मानने को तैयार नहीं हैं।