फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pay JSY to beneficiaries on time

लाभार्थियों को जेएसवाई का समय से करें भुगतान

Thu, 26 Dec 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pay JSY to beneficiaries on time
सीएचसी भंगहा का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सीएचसी भंगहा में जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाली लाभार्थियों के खाते में समय से भुगतान नहीं हो रहा। अस्पताल में हुए संस्थागत प्रसव का अभिलेख व लेखा जोखा भी ठीक नहीं रखा जा रहा है। इसका खुलासा गुरुवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान हुआ। इस पर डीएम ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजर सहित स्टाफ नर्स को फटकार लगाई। इसके साथ ही एक माह में सभी अभिलेखों को ठीक कर संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का शत प्रतिशत भुगतान समय से करने का निर्देश दिया। वहीं चिकित्सा अधिकारी को ढंग से कार्य करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

हरिहपुररानी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा का गुरुवार को डीएम यशु रुस्तगी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम पंजीकरण काउंटर पर पहुंची तो यहां कुल 25 मरीजों का पंजीकरण मिला। दवा स्टाक पंजिका के निरीक्षण में पता चला कि कफ सीरफ, बीसीजी टीका वैक्सीन नहीं है। महिला वार्ड व अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था खराब मिली। इस पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन कर अस्पताल का मुआयना कर सभी व्यवस्थाओं को ठीक कराने का निर्देश दिया। कलस्टर बैठक पंजिका निरीक्षण में पता चला कि सीएचसी में कुल 223 आशा की तैनाती है। बैठक में 123 आशा ही उपस्थित थी।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उपस्थित बीसीपीएम को फटकार लगाई। कहा कि यदि आशा अस्पताल नहीं आती तो इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी। जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष, कोल्ड चैन कक्ष एवं दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया। कोल्ड चैन कक्ष के निरीक्षण में बिजली की उपलब्धता एवं जनरेटर संचालन का विवरण दर्ज करने में फर्जी आंकडे़ पाये जाने पर डीएम ने संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई। इसके साथ ही बिजली एवं जनरेटर के संचालन का ब्योरा सही से विवरण पंजिका में दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed