{"_id":"5fef55b18ebc3e3e83102517","slug":"pay-attention-to-the-cleanliness-of-the-police-line-srawasti-news-lko557680295","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन की सफाई पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन की सफाई पर दें ध्यान
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी द्वारा रैतिक परेड की सलामी ली गई। उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। मिलीं खामियां दुरुस्त करने के लिए आरआई को निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचे। उन्होंने परेड ग्राउंड पर रैतिक परेड की सलामी ली इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देश दिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी पहन कर अपना कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गारद, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय जाकर भोजन की गुणवत्ता जांचीं। साथ ही डीसीआर, बैरक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। वहां मिलीं कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस मौक पर सीओ सिटी हौसला प्रसाद मौजूद रहे।