फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Patients with fever and skin diseases were predominant.

Shravasti News: बुखार व त्वचा रोग के अधिक रहे मरीज

Sun, 04 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 04 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients with fever and skin diseases were predominant.
मरीजों का इलाज करते चिकित्सक
श्रावस्ती। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार व त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। आरोग्य मेले में मरीजों इलाज किया गया। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


274 मरीजों का हुआ इलाज
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार पड़वलिया पीएचसी में डॉ. मुजाहिद रजा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान कुल 98 मरीज आए। इनमें मधुमेह के 10, दस्त के 16, त्वचा रोग के 15, उच्च रक्तचाप के सात, गर्भवती महिलाएं आठ तथा सर्दी जुकाम व नेत्र संक्रमण आदि के मरीज शामिल रहे। इसी तरह से टिटिहिरिया पीएचसी में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 176 मरीज आए। इनमें सांस रोग के 16, उदर रोग के 18, त्वचा रोग के 24, उच्च रक्तचाप के चार, मधुमेह रोग के 18, बुखार के 42 सहित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन


मात्र नौ मरीज ही पहुंचे
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार कटरा पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल नौ मरीज आए, जिनमें मधुमेह के एक, चर्म रोग के दो, उच्च रक्तचाप के एक, एनीमिया के एक व अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मरीजों को कहा कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में अधिक ठंडा खाद्य पदार्थ खाने से बचें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी बांह के कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार के सात मरीज आए
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार तिलकपुर पीएचसी में डॉ. इंद्रपाल की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 15 मरीज आए, जिनमें बुखार के सात, त्वचा रोग के तीन, सर्दी जुकाम के पांच मरीज आए। इस मौके पर तरुण श्रीवास्तव, रामू प्रसाद व हरिराम मौजूद रहे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 54 मरीज आए। इसमें बुखार के सात, खांसी के तीन, त्वचा रोग के 22 व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

मरीजों का इलाज करते चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed