फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Parents and students should beware of cyber thugs

Shravasti News: साइबर ठगों से सावधान रहें अभिभावक व छात्र-छात्राएं

Sat, 08 Apr 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 08 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Parents and students should beware of cyber thugs
बहराइच। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य पूर्ण करा लिया गया है। कुछ ही दिनों में परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान साइबर ठगों द्वारा अभिभावकों व छात्र-छात्राओं को फोन कर परीक्षा में अंक बढ़वाने व अनुत्तीर्ण बताते हुए उत्तीर्ण कराने का झांसा दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने के लिए सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रताप सिंह ने बताया कि कई जिलों में छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों के पास साइबर ठगों की ओर से फोन किया जा रहा है। वे छात्र-छात्राओं को किसी विषय में अंक कम होने, परीक्षा में फेल बताकर उन्हें पास कराने की बात कहते हुए उनसे रुपए की मांग कर रहे हैं। बीते वर्ष भी ऐसी ठगी हुई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए बोर्ड की ओर से मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक के पास इस तरह के फोन आते हैं तो वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। इसकी सूूचना शीघ्र ही विभाग को दें। जिससे ठगों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed