फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Panchayat elections will be conducted successfully by RO and ARO

पंचायत चुनाव सकुशल निपटाएं आरओ और एआरओ

Fri, 26 Mar 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections will be conducted successfully by RO and ARO
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने आरओ व एआरओ को पहले ही नियुक्त कर दिया है। साथ ही उनकी सहायता के लिए अन्य अधिकारियों की तैनाती भी की है। जिला पंचायत चुनाव के लिए उप कृषि निदेशक को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। जबकि उनके सहयोग के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए उप कृषि निदेशक कमल कटियार को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी को सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। जिनके द्वारा नामांकन प्रक्रिया से लेकर परिणाम की घोषणा तक की कार्रवाई कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष संख्या 38 में संपन्न कराया जाएगा। सिरसिया विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए न्याय पंचायतवार आरओ व एआरओ की तैनात की गई है।
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी लोकेंद्र सिंह को न्याय पंचायत सिरसिया का आरओ बनाया गया है। न्याय पंचायत शाहपुर बरगदवा का आरओ अवर अभियंता नौमीलाल, दुर्गापुर का आरओ सुबेदार सिंह, लक्ष्मनपुर के आरओ दीपक कुमार, रामपुर देवमन के आरओ रामकीर्ति राम, लालपुर अयोध्या के आरओ उद्यान निरीक्षक अवनीश कुमार, पूरे प्रसाद के आरओ कृषि प्रसार अधिकारी मनौव्वर अली, चैलाही के आरओ अवर अभियंता मोहम्मद साजिद लारी, भरथा कला के आरओ उपनिबंधक अमिताभ कुमार व परसोहना के आरओ अवर अभियंता राजेंद्र नाथ चौधरी होंगे। जबकि सहायक निर्वाचन अधिकारी अवर अभियंता सतीश कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी विद्या सागर गुप्ता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनहा के न्याय पंचायत जमुनहा का अवर अभियंता रवीकांत, लालबोझा दवेज्श गांव का अवर अभियंता सुरेश प्रकाश, भगवानपुर भौंसाही का अवर अभियंता रमेश कुमार श्रीवास्तव, देवरा का अवर अभियंता रवींद्र दास, राजापुर पुरैना का सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, हरदत्त नगर गिरंट का हरिबंश, गौसपुर का संगमलाल, बैजनाथपुर का रामहरीश, धूमबोझाी दुर्गा का सलीम अहमद खां, शिकारी चौड़ा का राजाराम तथा रामपुर का जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एकलाख अहमद को आरओ बनाया गया है। जबकि अपर संख्या अधिकारी सूयज्भान यादव व अवर अभियंता अजय कुमार एओरओ होंगे।
हरिहरपुररानी के न्याय पंचायत बैरागीजोत में अपर जिला सहकारी अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, राजापुर रानी में पशुधन प्रसार अधिकारी रणजीत कुमार, किशुनपुर चोरवा भारी में अवर अभियंता धनेश कुमार सिंह, गोठवा में अपर सांख्यिकी अधिकारी अब्दुल कादिर, परशुरामपुर में अवर अभियंता बृजेश कुमार, तिलकपुर में अपर सांख्यिकी अधिकारी आलिंद उपाध्याय, भंगहा में अवर अभियंता अनिल पांडे, शिवगढ़ में अवर अभियंता अमित कुमार शुक्ला, लक्ष्मनपुर कोठी पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार आयज्, मछरिहिवा अवर अभियंता सुधीर कुमार मिश्रा व हरिहरपुरानी में अपर सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा आरओ व अवर अभियंता वकील अहमद तथा अपर सांख्यिकी अधिकारी अवधेश कुमार सिंह एआरओ होंगे।
गिलौला के न्याय पंचायत गिलौला में अवर अभियंता अमर सिंह, सुविखा में मत्स्य विकास अधिकारी बृजेश प्रताप यादव, परेवपुर में उद्यान निरीक्षक यशवंत राव भाष्कर, लेंगड़ी गूलर में पशुधन प्रसार अधिकारी राणा प्रताप वर्मा, रायपुर बिलेला में अवर अभियंता मूलचंद्र, रत्नापुर में अवर अभियंता हरीशचंद्र रावत, ककंधू में अवर अभियंता संदीप गुप्ता, नेवरिया में अवर अभियंता संतोष कुमार, रामगड़ी में अवर अभियंता जयशंकर कुशवाहा, कल्यानपुर में सहायक उद्यान निरीक्षक रामअचल यादव व नीबाभारी में अवर अभियंता राहुल अरोरा आरओ होंगे। जबकि अवर अभियंता देवनाथ शुक्ला व खंडीय लेखाधिकारी मोहित कुमार श्रीवास्तव एआरओ होंगे।

वहीं इकौना विकास क्षेत्र के न्याय पंचायत कटरा में अवर अभियंता छेदी सिंह, रमवापुर में अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद, वीरपुर मंशाराम में अवर अभियंता राजीव, खर्चवीरान में अवर अभियंता राजकिशोर वर्मा, सेमरी तरहर में अवर अभियंता रमेश कुमार, टंड़वा महंत में अवर अभियंता रणजीत यादव, इकौना देहात में अवर अभियंता महीप कुमार, कोलाभार मजगवां में अवर अभियंता प्रशांत कुमार, मनोहरापुर में अवर अभियंता प्रमोद चंद्र शर्मा, लालपुर खदरा में अवर अभियंता प्रदीप कुमार तथा कल्याणपुर में सहायक उद्यान निरीक्षक अंकित आरओ होंगे। जबकि अवर अभियंता कुलदीप पाठक व अवर अभियंता कपिल देव यादव एआरओ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed