फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only one positive, four healthy

सिर्फ एक मिला पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ

Wed, 13 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Only one positive, four healthy
श्रावस्ती। जिले में बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सिर्फ एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 1328 हो गई है। जबकि चार लोग स्वस्थ भी हुए। मौजूदा समय में कोरोना के 24 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं एसएसबी कैंप में रह रहे दो जवान व विकास भवन में तैनात दो कर्मचारी कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक 2,06,883 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें से 1328 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में कुल एक्टिव केस 24 हैं। जिले में सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें भिनगा में पांच व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed