फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only nine of 56 complaints are settled

56 शिकायतों में नौ का ही निपटारा

Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only nine of 56 complaints are settled
सोनवा थाने में फरियाद सुनते एएसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान गिलौला में आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। जहां उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्ट लगाने से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही लेखपालों को सरकारी व ग्राम समाज की भूमि को सुरक्षित रखने की बात कही। इस दौरान जिले के सभी थानों में कुल आईं 56 शिकायतों में मात्र नौ का मौके पर ही निपटारा किया जा सका।
विज्ञापन

गिलौला में आयोजित समाधान दिवस में शिवलाल पुरवा निवासी विश्व भारती ने जिलाधिकारी ओपी आर्य से जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। उसने कहा कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाते हुए तत्काल मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद इकौना पहुंचे डीएम से नारायनजोत निवासी चुन्नीलाल पांडेय ने कुछ ग्रामीणों पर भूमि कब्जा का आरोप लगाया गया। इस पर डीएम ने थानाध्यक्ष को तत्काल राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जाकर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। वहीं कटरा निवसी कृष्ण कुमार के जमीन विवाद को सुलझाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने प्रभारियों को निर्देश दिया कि वह थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। वहीं सोनवा थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने की। इस दौरान जिलों के सभी थानों में कुल 56 शिकायतें आईं। इसमें से नौ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीमों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed