फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only 11 complaints were resolved in 169

169 शिकायतों में सिर्फ 11 का निपटारा

Tue, 15 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Only 11 complaints were resolved in 169
श्रावस्ती। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के समय से बंद संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को सभी तहसीलों में आयोजित हुआ। इस दौरान जिले भर में कुल 169 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को अन्य शिकायतों का निपटारा जल्द कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी टीके शिबू ने की। यहां सिरसिया के ग्राम बुटहर निवासी भल्लर पुत्र मगरे ने गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत डीएम से की। इस पर डीएम ने डीएसओ को तत्काल राशन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोनबरसा निवासी गंगाराम पुत्र लक्ष्मण नारायण ने किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया। अमवा निवासी राधेश्याम यादव पुत्र चेतराम ने गांव में लगे हैंडपंप से दूषित पानी निकलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीपीआरओ को हैंडपंप रिबोर कराने का निर्देश दिया। वहीं भिनगा के कहारन पुरवा निवासी शांति देवी ने कहा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। जो खेत है वह उसके ससुर बेचने जा रहे हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम भिनगा को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान बेलवा निवासी शालिग्राम पुत्र रामजस ने चक मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
इस पर एसडीएम को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। इस दौरान भिनगा में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच का मौके पर ही निपटारा किया गया। वहीं इकौना में एडीएम योगानंद पांडेय व एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर 69 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया।

जबकि जमुनहा में 35 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। यहां उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। सभी तहसीलों में अधिकारियों ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed