{"_id":"6a2461606500ba2aa4038ecf","slug":"only-10-complaints-were-resolved-in-bhinga-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120671-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भिनगा में आई शिकायतों की बाढ़, महज 10 निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भिनगा में आई शिकायतों की बाढ़, महज 10 निपटीं
Sat, 06 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
भिनगा तहसील में फरियादियों की समस्या सुनतीं डीएम व अन्य अधिकारी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 207 शिकायतें आईं, जिनमें से महज 16 शिकायतों का ही मौके पर निपटारा हो सका। बाकी शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
भिनगा तहसील में जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में कुल 150 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।
वहीं, जमुनहा में कुल 22 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर दो शिकायतों का ही निपटारा हो सका। इसी तरह इकौना में कुल 35 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर महज चार शिकायतों को ही निस्तारित किया जा सका।
विज्ञापन
-- -- -- -
चकमार्ग पटवाने की मांग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी राम प्रताप मिश्रा ने समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर ग्राम धुमबोझी स्थित चकमार्ग (गाटा संख्या 652) की पटाई कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रमवापुर के पश्चिम खड़ंजा मार्ग से शीला मिश्रा के खेत तक जाने वाला करीब 275 मीटर लंबा चकमार्ग काफी नीचा होने से गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे किसानों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- --
भूमि कब्जाने की फिराक में है दबंग
जमुनहा क्षेत्र के ग्राम सरका बरांव निवासी रामनरेश ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपी अभद्रता करने व मारपीट करने पर आमादा हो गया। पीड़ित ने दबंग के विरुद्ध कार्रवाई कर भूमि को सुरक्षित कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
भूमि की पैमाइश कराने की मांग
इकौना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ निवासी शेरबहादुर ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खेत के आसपास के किसानों ने मेड़ काटकर भूमि को अपने खेत में मिला लिया है। इसके लिए वह एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर फरवरी 2020 में ही भूमि की पैमाइश का आदेश करा लिया था, लेकिन अब तक भूमि की पैमाइश नहीं हो सकी है। पीड़ित ने पैमाइश कराने की मांग की है।
-- -- -- -- --
अंश निर्धारण कराने की मांग
इकौना क्षेत्र के ग्राम पूरेदीननामगढ़ निवासी राजरानी ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर अंश निर्धारण कराने व लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने ग्राम अमारेभरिया में जमीन खरीदी थी। जमीन का सितंबर 2025 में अंश दुरुस्त कराया था, लेकिन जब शुक्रवार को खतौनी की नकल निकलवाई तो उसमें अंश निर्धारण गलत मिला। महिला ने आरोपी लेखपाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए अंश निर्धारण कराने की मांग की है।