फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One week's ration gave to the needy

अमर उजाला फाउंडेशन ने 55 जरूरतमंदों की ओर बढ़ाया हाथ

Sun, 12 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
One week's ration gave to the needy
श्रावस्ती। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के घर तक राशन पहुंचाने का अभियान अमर उजाला फाउंडेशन चला रहा है। इसी के तहत रविवार को जरूरतमंदों के घर तक फाउंडेशन के सहयोग से भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल ने एक सप्ताह का राशन पहुंचाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग घर में ही रह रहे हैं। इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। अन्य अनाज भी अभी तैयार नहीं हैं जिसके चलते ग्रामीणों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जरूरी सामान के लिए परेशान हैं। यहां तक कि कुछ लोगों के घर में राशन भी नहीं बचा है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से इकौना के ग्राम लालपुर खदरा में जरूरतमंदों में राशन का वितरण किया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्रा ने लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसमें चार लोगों के लिए सात दिनों तक के लिए चावल, आटा, दाल, नमक व सब्जी व मसाला शामिल है। डॉ. रमेश मिश्र ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए इस हॉस्पिटल का द्वार 24 घंटे खुला है। हम अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंदों के घरों तक स्वास्थ्य सेवा व राशन आदि पहुंचाएंगे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके जीविकोपार्जन पर किसी भी प्रकार का संकट नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लोगों से अपील की गयी कि देश व समाज हित में लॉकडाउन तक अपने-अपने घर में ही रहें जिससे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचा जा सके। घर से निकलने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से अवश्य धोएं। इस मौके पर डॉ. विवेक त्रिपाठी, डॉ. सर्वजीत पाठक, सेवा निवृत्त इंस्पेक्टर हसन खान सूफी, अशोक गुप्ता, धनंजय मिश्रा, ओंकार प्रसाद तिवारी, जीवन लाल, याकूब मिर्जा आदि मौजूद रहे।
अमर उजाला फाउंडेशन भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल की मदद से अब पशुओं की ओर भी मदद का हाथ बढ़ाएगा। इसके लिए सोमवार से अकबरपुर सरकारी गोशाला को हरे चारे के रूप में बरसीन उपलब्ध कराएगा जबकि बंदरों के लिए भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश ने बताया कि पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए बरसीन लगा खेत लिया गया है इसके साथ ही भूसे का भी प्रबंध किया जा रहा है। इसके अलावा बंदरों को बिस्किट व डबलरोटी भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्य सोमवार से ही पहले चरण में इकौना तहसील क्षेत्र में प्रायोगिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा। सफलता मिलने पर इसका क्षेत्र बढ़ेगा।

अमर उजाला फाउंडेशन व सहयोगी संस्था भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल ने इकौना तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार को हेल्पलाइन नंबर 9648735247 व 9675201402 जारी किया है। इस नंबर पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक कोई भी जरूरतमंद खाद्य सामग्री के लिए फोन कर सकता है। उसे शाम चार बजे तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed